खुली बैठक में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी ने लोगो की सुनी समस्याएं।


gkp

ग्रामीण इंडिया न्यूज़ सहजनवा रिपोर्टर रमेश चंद्र त्रिपाठी | 28 Jul 2024

ग्राम पंचायत के कई मुद्दों पर हुई चर्चा।

गोरखपुर जनपद के सहजनवां तहसील अंतर्गत विकासखंड 
पाली  के ग्राम पंचायत मिनवा में प्रधान दिनेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में   खुली बैठक का आयोजन किया गया ,जिसका संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी ने किया। इस खुली बैठक में ग्राम पंचायत में मनरेगा/राज्य वित्त /केंद्रीय वित्त /slwm के तहत किए गए विकास कार्यों की चर्चा हुई तथा अनुमोदन लिया गया।इसके साथ ही ग्राम पंचायत के लोगों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र ,परिवार नकल , वृद्धा,विधवा और विकलांग पेंशन ,राशन कार्ड और आवास के बारे में जानकारी दी गई। जिसमे ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल ,ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद कुमार,पंचायत सहायक ओंकार ,रविन्द्र,गोरख राधेश्याम,श्याममिलन,मनीष ,दिनेश प्रजापति ,कमलेश ,ममता शहीबान ,सरोज ,कमलेश प्रजापति,बनारसी सुदामा,विजय,चंद्रिका,द्वारिका,प्रतिमा, किरन रामरती गिरी माया ,कुसुम के साथ कई लोग मौजूद रहे।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved