भगवान विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया गया।


कोल्हुई बाजार,

रिपोर्टर रमेश चन्द्र त्रिपाठी | 18 Sep 2023

कोल्हुई बाजार, महाराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा अयोध्या में प्रधान प्रतिनिधि विकास पाण्डेय उर्फ रानू पाण्डेय ने प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया गया।
बता दें कि रानू पाण्डेय विगत कई वर्षो से विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मना रहे हैं। इसके पूर्व अखण्ड रामायण पाठ भी होता है जो कि भगवान विश्वकर्मा पूजा के दिन पूर्णाहुति होती है और भगवान विश्वकर्मा जी का पूजा भी धूमधाम से मनाते हैं। विश्वकर्मा पूजा प्रत्येक वर्ष 17 सितम्बर को ही मनाया जाता है ।यह फिक्स रहता है। हिन्दी महीने की तिथि भले ही बदल जाते हैं लेकिन 17 सितम्बर फिक्स रहता है।
सबसे बड़ी बात यह है कि विगत दो वर्षों से लगातार लोग सूखे से परेशान हैं। अपने फसल को बचाने के लिए किसान पम्पिगसेट से पानी चला रहे हैं। लेकिन कुछ पैदावार कम हो रहा है। दो वर्षों से यह देखा जा रहा है कि अन्तिम समय में 17सितम्बर को बर्षा अवश्य ही हो रहा है।इस वर्ष भी  अखण्ड रामायण समाप्त होते ही बरसात होना शुरू हो गया। बरसात होने से किसानों को उम्मीद की किरण जग गई।
यह बता दें कि रानू पाण्डेय प्रत्येक साल विश्वकर्मा पूजा के दिन सैकड़ों लोगों को भोजन भी कराते हैं।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved