श्री राम कथा महोत्सव के लिए निकली भव्य कलश यात्रा



पिपरौली क्षेत्र के तिनहरा में हो रही विराट संगीतमयी श्रीराम कथा

रिपोर्ट:रमेश चंद्र त्रिपाठी | 01 Feb 2024

 


गोरखपुर जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र के बिकास खण्ड पिपरौली  क्षेत्र के ग्राम सभा तिनहरा मे बुधवार से शुरू हो रहे विराट संगीतमयी श्री राम कथा महोत्सव के अवसर पर आयोजकों द्वारा बुधवार को एक भव्य कलश यात्रा कथा वाचक आचार्य धीरज कृष्ण जी के नेतृत्व में निकाली गई।
कलश यात्रा गाजे बाजे और रथ के साथ पूर्वी मंदिर से चलकर खरैला गांव होते हुए  कालेसर मोक्षधाम से कलश भरकर पुनः पूर्वी शिव मंदिर परिसर में कथा स्थल पर जाकर समाप्त हुई। इस कलश यात्रा में बूढ़े, नौजवान, बच्चे, महिलाएं सभी नाचते गाते चल रहे थे। कलश यात्रा में डीजे पर भक्ति गाना बज रहा था। कलश यात्रा में कुल 251 कन्याओं द्वारा कलश भरा गया।कलश यात्रा के दौरान पूरे रास्ते देशभक्ति नारो से गुंजायमान हो रहा था। कार्यक्रम के आयोजक मनीष पाण्डेय और आचार्य सूरज जी महाराज ने बताया कि यह संगीतमयी श्री राम कथा महोत्सव 31जनवरी से लेकर 8 फरवरी तक चलेगा। इस कथा की पूर्णाहूति हवन और एक विशाल भंडारे के साथ होगा। इस कथा महोत्सव में अयोध्या धाम से पधारे आचार्य धीरज कृष्ण जी द्वारा प्रतिदिन शाम 2 बजे से लेकर 5 बजे तक रामकथा कहा जाएगा। कलश यात्रा में रमाशंकर शुक्ला,सुरेंद्र शुक्ला,शैलेंद्र उपाध्याय,मोहन निषाद,राम  सिंघासन पाण्डेय, रामचंदर पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved