अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में बरगदवा अयोध्या में अखण्ड रामायण एवं दीपोत्सव समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया


कोल्हुई

रिपोर्ट -राधेश्याम पाण्डेय | 22 Jan 2024

 

कोल्हुई बाजार, महाराजगंज।आज सम्पूर्ण भारत ही नहीं बल्कि विश्व में, अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशी का जश्न मनाया जा रहा है।जगह -जगह अखण्ड रामायण पाठ एवं सुन्दर काण्ड का पाठ हो रहा है। इसी खुशी में ग्राम बरगदवा अयोध्या में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में "सीता राम चरन रति मोरें, अनुदिन बढ़उ अनुग्रह तोरें।''के सम्पुट से अखण्ड रामायण पाठ  औरभण्डारा का आयोजन  किया गया।सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
बता दें कि आज कोल्हुई क्षेत्र के हर गांव में मन्दिरों पर प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा  समारोह के अवसर पर भजन- कीर्तन तथा अखण्ड रामायण एवं सुन्दर काण्ड का पाठ का आयोजन किया गया। सांयकाल में दीपोत्सव कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। लोग खुशी से पटाखे भी फोड़कर अपने जश्न का इजहार किया। क्योंकि 500 वर्षों के काफी संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा हो रहा है। रात्रि में अपने -अपने घरों को विद्युत झालरों तथा दीपकों से सजाया गया है। घरों में अच्छे पकवान बनाए गये तथा एक दूसरे को मिठाई बांटी गई। जगह -जगह जुलूस निकाला गया और जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा।
     इस अवसर पर कीर्तन मण्डली के वृन्द कुमार पाण्डेय, प्रताप नारायण पाण्डेय, दयाशंकर पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, गणेश पाण्डेय, राजेश्वर पाण्डेय,शम्भू शरण पाण्डेय, मनमीत पाण्डेय, अर्क नारायण पाण्डेय, नरेन्द्र पाण्डेय,अंशू पाण्डेय, ब्राह्मण मंच के पं राधेश्याम पाण्डेय पत्रकार,अनुपम पाण्डेय,पं वेदप्रकाश चौबे संयोजक, जितेन्द्र पाण्डेय, रमाशंकर पाण्डेय,बिजय कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार पाण्डेय, संजीव पाण्डेय, प्रेमनारायण पाण्डेय,अनुज पाण्डेय अवधेश पाण्डेय,चन्दन त्रिपाठी ,विनोद पाण्डेय,स्वतंत्र पाण्डेय, विकास पाण्डेय उर्फ रानू पाण्डेय सहित बहुत से लोग मौजूद थे।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved