कलश यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर।



अयोध्या में राम जन्म भूमि पर भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर होगा कार्यक्रम का आयोजन।
पूर्व विधायक बजरंग बहादुर के नेतृत्व में 20 जनवरी को निकलेगी कलश यात्रा।

न्यूज़ डेस्क | 18 Jan 2024

 

कोल्हुई। महराजगंज। उपनगर कोल्हुई बाजार के बृजमनगंज रोड पर स्थित किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में अयोध्या के राम जन्म पर भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आगामी 20 जनवरी को एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया है। इस कलश यात्रा के मुख्य अतिथि फरेंदा के पूर्व भाजपा विधायक बजरंग बहादुर सिंह होंगे। कलश यात्रा को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक कलश यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने लगातार कोल्हुई पहुंच रहे है।
जानकारी के मुताबिक किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में 20 जनवरी को एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में तैयारी किया जा रहा है। यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। पूरे उपनगर को केसरिया रंग में रंग दिया गया है जगह जगह केसरिया झंडा,होल्डिंग,बैनर लगाने का कार्य किया जा रहा। भाजपा मंडल अध्यक्ष कोल्हुई प्रदीप पांडेय ने बताया कि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में कलश यात्रा को सफल बनाने के जोर शोर से तैयारी किया जा रहा है। कलश यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है। हर नागरिक पुरुष,महिलाएं,बच्चे कार्यक्रम में पहुंचने के लिए उत्सुक है। उन्होंने आगामी 20 जनवरी को अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने की अपील किया है। आज तैयारियों का जायजा लेने पूर्व विधायक कोल्हुई पहुंचे। एक बैठक के माध्यम से उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान मधुर सिंह,अनिल मिश्रा,ओमप्रकाश त्रिपाठी,रामकेश प्रजापति,महेंद्र राय,मनोज राय,शिवकुमार सिंह, दीना चौधरी, फेकू नायक,तमेसर जायसवाल,टिंकल पांडेय,विकाश चौबे,प्रिंस जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved