Diwali 2023: नहीं टूटी दस साल पुरानी परंपरा, एक बार फिर जवानों के बीच दिवाली मनाने लेप्चा पहुंचे PM Modi


पूरे देश में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच हर साल की तर इस साल भी प्रधानमंत्री मोदी अपनी दिवाली मनाने के लिए देश के जवानों के बीच पहुंचे हैं। इस साल पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मना रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की है।

न्यूज़ डेस्क | 12 Nov 2023

पूरे देश में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच, हर साल की तर इस साल भी प्रधानमंत्री मोदी अपनी दिवाली मनाने के लिए देश के जवानों के बीच पहुंचे हैं। इस साल पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मना रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की है। पिछले 10 सालों से लगातार पीएम मोदी जवानों के बीच दिवाली मनाते आए हैं। 

पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इस दौरान की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। इस पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, "हमारे बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचा।"  


हर साल जवानों के बीच मनाई दिवाली

मालूम हो कि पीएम मोदी ने अपने पद संभालने के बाद हर साल की दिवाली देश के सुरक्षा बलों और जवानों के साथ मनाई है। उन्होंने साल 2014 में सियाचिन ग्लेशियर में, साल 2015 में पंजाब के अमृतसर में, वर्ष 2016 में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में और वर्ष 2017 में कश्मीर के गुरेज में, 2018 में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के केदारनाथ में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी।

add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved