पूण्यतिथि पर याद किए गए पंडित लक्ष्मीकांत त्रिपाठी


Gkp

रिपोर्ट:रमेश चंद्र त्रिपाठी | 21 Oct 2023

 

क्षेत्रीय विधायक समेत गणमान्य जनों ने दी श्रद्धांजलि।

गोरखपुर जनपद के खजनी तहसील अंतर्गत  ग्रामसभा रुद्रपुर के मूल निवासी रहे महान विद्वान शिक्षक स्वर्गीय लक्ष्मीकांत त्रिपाठी की 6 वीं पुण्यतिथि पर के.पी.मेमोरियल इंटरकॉलेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप शुक्ला ने स्वर्गीय पंडित लक्ष्मीकांत त्रिपाठी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि समर्पित करते हुए कहा कि शिक्षा जगत में अपना अमूल्य योगदान देने वाले राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित स्वर्गीय लक्ष्मीकांत त्रिपाठी जी ने सेवानिवृत्त होने के बाद के.पी.मेमोरियल इंटरकॉलेज की स्थापना कर इस क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को शिक्षा से संवारने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राजकीय जुबली इंटरकॉलेज के प्राचार्य महाराजगंज जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक सहित विभिन्न पदों पर रहकर शिक्षा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देने वाले स्वर्गीय त्रिपाठी जी की श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होने का शुभअवसर मिलने पर मैं अभिभूत हूं। अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के डायरेक्टर प्रदीप तिवारी ने सभी आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शित करते हुए स्वर्गीय त्रिपाठी की 6 वीं पुण्यतिथि पर उनके जीवनकाल की अविस्मरणीय स्मृतियों और संस्मरणों की जानकारी दी।
श्रद्धांजलि सभा को भाजपा मंडल अध्यक्ष धरणीधर राम त्रिपाठी, प्रधानाचार्य देवी प्रसाद पांडेय, रामजीत त्रिपाठी,सच्चिदानंद पांडे, गोरखपुर जिले की पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। संचालन बृजकिशोर उर्फ गुलाब त्रिपाठी ने किया। इसे पूर्व सभी आगंतुकों ने स्वर्गीय त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पार्चन किया और दो मिनट मौन रहकर आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों सहित वाचस्पति शुक्ला,गिरजेश तिवारी, सतीश उपाध्याय,दिनेश तिवारी, हृदय तिवारी, प्रेमशंकर मिश्रा, इं.रूद्रप्रताप सिंह,विजय कुमार भरतीया,अशोक सिंह,गौरीशंकर वर्मा,राम प्रकाश चौरसिया,संजय तिवारी,गंगेश्वर तिवारी,रजनी देवी, विरेंद्र तिवारी,विजय नारायण तिवारी, कमलाकर तिवारी, जयप्रकाश तिवारी,राकेश तिवारी, सुनील तिवारी,शारदा शुक्ला, शशिकांत सिंह,दूधनाथ दूबे,सत्येंद्र सिंह,आशीष शुक्ला,चंदन तिवारी एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


add

अन्य ख़बरें

Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2023 | Gramin India News. All rights reserved